Posted On:Tuesday, July 15, 2025
जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के हसनपुरा इलाके में हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 जुलाई की रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने युवक इरफान अली को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इरफान करीब 6 फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। यह घटना उस वक्त हुई जब इरफान अली अपने दोस्त के साथ घर के बाहर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। रात करीब 10 बजकर 28 मिनट पर तेज रफ्तार वैगनआर कार वहां से गुजरी और इरफान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक घबराकर मौके से फरार हो गया। पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार चालक का नाम शोएब है और वह घायल युवक इरफान का ही पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि शोएब अपनी कार से इरफान को टक्कर मारने के बाद से ही फरार चल रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। सदर एसीपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मामला हिट एंड रन का है और इसमें एक युवक घायल हुआ है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण अभी कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में जवाब देने के निर्दे...
राजस्थान में 10,000 किलोग्राम विस्फोटक के मामले की जांच अब NIA करेगी, नागौर पुलिस ने मामला सौंपा
राजस्थान संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट से उठा सवाल, छोटे जिलों ने शिकायत निस्तारण में मारी बाज़ी
जयपुर चांदपोल विवाद गहराया, विधायक बालमुकुंद आचार्य को जान से खतरे का दावा
राजस्थान में सोना-चांदी महंगे, सराफा बाजार में एक बार फिर तेज उछाल
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, ठंड कमजोर तो गर्मी की आहट तेज
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से साइबर क्राइम रोकने के कदमों की विस्तृत जानकारी मांगी, 15 दिन में...
जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिलेगी रफ्तार, एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी पर सहमति
जयपुर में परीक्षा तनाव बना जानलेवा, 19 वर्षीय छात्र ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer